KHAGARIA: प्रशासनिक निगरानी में अगुवानी घाट पर नाव सेवा शुरू

Updated:
विज्ञापन

अगुवानी घाट पर मौजूद प्रशासन

घाट पर मौजूद अधिकारियों की देखरेख में नाव संचालन की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है. इससे यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक बेहतर दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

खगड़िया: अगुवानी घाट पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में नाव फेरी सेवा का संचालन किया जा रहा है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने नावों पर निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने का निर्देश दिया है.

जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक द्वारा घाट का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट की तैनाती में नाव सेवा संचालित करने का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद घाट पर प्रशासनिक निगरानी और सख्त कर दी गई है.

घाट पर मौजूद अधिकारियों की देखरेख में नाव संचालन की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है. इससे यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक बेहतर दिखाई दे रही है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की सक्रियता के कारण अब ओवरलोडिंग पर रोक लगी है और नावों का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है. हालांकि, अगुवानी घाट मार्ग तक जाने वाली सड़कें अब भी बदहाल हैं. जगह-जगह कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को घाट तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से घाट तक जाने वाली सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को आवागमन में राहत मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन