भतीजे ने चाचा को मार किया जख्मी

Published at :07 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
भतीजे ने चाचा को मार किया जख्मी

बेलदौर. भतीजे ने गुस्से में आकर बीच बचाव करने आये अपने चचेरे चाचा को लाठी से मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. चाचा का इलाज पीएचसी में चल रहा है. पुलिस ने इसमें आरोपी भतीजा हरेराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बेलदौर पंचायत के खर्रा बासा के हरेराम यादव […]

विज्ञापन

बेलदौर. भतीजे ने गुस्से में आकर बीच बचाव करने आये अपने चचेरे चाचा को लाठी से मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. चाचा का इलाज पीएचसी में चल रहा है. पुलिस ने इसमें आरोपी भतीजा हरेराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बेलदौर पंचायत के खर्रा बासा के हरेराम यादव एवं उसके पिता के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो रहा था. इसी विवाद को समाप्त करने के लिए 35 वर्षीय चचेरा चाचा संजय यादव वहां गया. इससे नाराज भतीजे ने लाठी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया. इससे बेहोश हो संजय वहीं गिर गया. संजय के सिर में गंभीर चोट लगी है एवं वह कुछ भी बता पाने के स्थिति में नहीं है. थानाध्यक्ष कपिलदेव ने कहा कि संजय के परिजनों को इस संबंध में आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन