जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य: सम्राट

फोटो है 6 में कैप्सन : प्रेस वार्ता करते सम्राट चौधरी प्रतिनिधि, पसराहा परबत्ता के जनता की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है. उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधान परिषद राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी ने कही. पूर्व मंत्री प्रखंड के महद्दीपुर गांव में आयोजित चैती दुर्गा मेला में आयोजित दंगल सह नाट्य कला का […]
फोटो है 6 में कैप्सन : प्रेस वार्ता करते सम्राट चौधरी प्रतिनिधि, पसराहा परबत्ता के जनता की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है. उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधान परिषद राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी ने कही. पूर्व मंत्री प्रखंड के महद्दीपुर गांव में आयोजित चैती दुर्गा मेला में आयोजित दंगल सह नाट्य कला का उद्घाटन करने आये थे. उन्होंने कहा कि परबत्ता की जनता की सेवा करना हमने अपने जीवन में प्रथम स्थान देता हूं. में अपने राजनीति की शुरुआत परबत्ता से ही शुरू की थी, जिससे में अपने जीवन में इसे प्राथमिकता देता हूं. वहीं उन्होंने कहा कि अगुवानी सुलतानगंज गंगा महा सेतु को जो फोर लेन एप्रोच का निर्माण कराया जायेगा उस कार्य को आरंभ करने से पूर्व सड़क का निर्माण के लिए जमीन मालिक से भूमि अधिग्रहण कर जमीन मालिक को उसका उचित मुआवजा दिया जायेगा. उसके बाद एप्रोच पथ का निर्माण कराया जायेगा. वहीं उन्होंने बताया कि लगभग गंगा के उत्तरी छोर पर बनने वाले फोर लेन एप्रोच पथ अगुवानी व ठुठ्ठी गांव के बीच में टॉल प्लाजा का निर्माण कराया जायेगा और यात्रियों को फोर लेन सड़क पर चढ़ने के लिए अगुवानी से पसराहा एनएच 31 तक की दूरी में 10 स्थानों पर लिंक सड़क को जोड़ जायेगा. जिससे क्षेत्र के लोगों को फोर ेलेन से यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सूबे के 18 अनुमंडल में पांच पीसीएम चापानल को शुरू 18 मार्च तक कराना था. जिसमें एक ही स्थान पर फिलहाल चालू हो सका था. उन 18 जगहों में गोगरी भी शामिल है. जहां इस माह में शुरू होने की संभावना है. इस मौके पर सुधीर यादव, पंकज यादव, मो जब्बार, छबीनाथ सिंह, रंजीत कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










