लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

फोटो है 2 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार बंद के दौरान 30 मार्च को निर्दोष छात्र पर किये गये लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय अभाविप के कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जुलूस निकाला. अभाविप के नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल के नेतृत्व में जुलूस परिषद के कार्यालय से निकल कर राजेंद्र […]
फोटो है 2 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़याबिहार बंद के दौरान 30 मार्च को निर्दोष छात्र पर किये गये लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय अभाविप के कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जुलूस निकाला. अभाविप के नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल के नेतृत्व में जुलूस परिषद के कार्यालय से निकल कर राजेंद्र चौक होते हुए नगर का भ्रमण किया. जुलूस राजेंद्र चौक पर सभा में तब्दील हो गया. श्री चंदेल ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ छात्रों का भविष्य अंधकार में है. छात्रों को आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है. सभा को परिषद के मनीष, रवि, सोनू, संजीव, छोटू आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










