मुसलाधार बारिश के बीच रामध्वनि यज्ञ संपन्न

Published at :30 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुसलाधार बारिश के बीच रामध्वनि यज्ञ संपन्न

फोटो – 19 में कैप्सन: राम नाम का जाप करते श्रद्धालुबेलदौर. हरे राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण की गूंज प्रखंड मुख्यालय में देर शाम थम गयी. यज्ञ स्थल समीप लगे मेले में बारिश के कारण सन्नाटा पसर गया. सोमवार की शाम मुसलाधार बारिश के बीच थाना समीप आयोजित दो दिवसीय रामध्वनि यज्ञ संपन्न […]

विज्ञापन

फोटो – 19 में कैप्सन: राम नाम का जाप करते श्रद्धालुबेलदौर. हरे राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण की गूंज प्रखंड मुख्यालय में देर शाम थम गयी. यज्ञ स्थल समीप लगे मेले में बारिश के कारण सन्नाटा पसर गया. सोमवार की शाम मुसलाधार बारिश के बीच थाना समीप आयोजित दो दिवसीय रामध्वनि यज्ञ संपन्न हो गया. यज्ञ संपन्न होने के तीन घंटे पहले ही इन्द्रदेव ने बारिश शुरू कर कर दी. भींगते लोग यज्ञ स्थल से इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मंडप के अंदर कीर्तन मंडली बारिश की परवाह किये बगैर रामध्वनि में रमी रही. वहीं आयोजक मंडली में सरपंच प्रतिनिधि हरिवंश शर्मा, उपसरपंच शिवकुमार अग्रवाल, तेज नारायण गुप्ता आयोजन को सफल बनाने मे मुस्तैदी से जुटे रहे. 48 घंटे की रामध्वनि यज्ञ मंे अनवरत हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से प्रखंड मुख्यालय में आध्यात्मिक माहौल बन गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन