सेवानिवृत शिक्षक एक लाख दस हजार की छिनतई

Published at :30 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक एक लाख दस हजार की छिनतई

खगडि़या. सेवानिवृत्त शिक्षक मो अंजार से अपराधी दिनदहाड़े एक लाख दस हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. गंगोर ओपी क्षेत्र के जलकौड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मो अंजार परिजनों के साथ गोशाला रोड स्थित बैंक से एक लाख दस हजार रुपये की निकासी कर सन्हौली ढाला के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से बाजार की […]

विज्ञापन

खगडि़या. सेवानिवृत्त शिक्षक मो अंजार से अपराधी दिनदहाड़े एक लाख दस हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. गंगोर ओपी क्षेत्र के जलकौड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मो अंजार परिजनों के साथ गोशाला रोड स्थित बैंक से एक लाख दस हजार रुपये की निकासी कर सन्हौली ढाला के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दो अपराधियों ने उनसे रुपये से भरा थैला छीन लिया और रैक प्वाइंट की ओर भाग गये. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही रुपये लेकर भागने वाले झपटमार गिरोह पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन