नाव पुल पर टु-वे परिचालन से लग रहा जाम

Published at :30 Mar 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
नाव पुल पर टु-वे परिचालन से लग रहा जाम

फोटो – 22 में कैप्सन: जुगाड़ नाव पुल पर जाम में फंसे दर्जनों वाहन एक अप्रैल से पैदल व बाइक चालक कैसे करेंगे नदी पार प्रतिनिधि, बेलदौर डुमरी पुल के लिए बनाये गये वैकल्पिक जुगाड़ नाव पुल पर हो रहे टु-वे परिचालन से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे गाड़ी चालकों के […]

विज्ञापन

फोटो – 22 में कैप्सन: जुगाड़ नाव पुल पर जाम में फंसे दर्जनों वाहन एक अप्रैल से पैदल व बाइक चालक कैसे करेंगे नदी पार प्रतिनिधि, बेलदौर डुमरी पुल के लिए बनाये गये वैकल्पिक जुगाड़ नाव पुल पर हो रहे टु-वे परिचालन से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे गाड़ी चालकों के साथ-साथ लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जाम के कारण नाव पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. जाम से निजात दिलाने एवं पुल से सुरक्षित वाहन पार कराने मे नाविकों के भी पसीने छूट जाते हैं. सोमवार को नाव पुल पर घंटों वाहनों का जाम लगा रहा. नाविकों की टीम धीरे-धीरे वाहनों को आर-पार करवाने में जुटी थी. जाम का नजारा देख डुमरी पुल पर पैदल व बाइक से पार कर रहे लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीर साफ झलक रही थी कि आखिर जब डुमरी पुल पर पैदल व दो पहिया वाहनों का परिचालन हो रहा है, तो ऐसी स्थिति है, लेकिन जब एक अप्रैल से डुमरी पुल पर हो रहा परिचालन बंद कर दिया जायेगा, तो नाव पुल पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. मालूम हो कि 29 अगस्त 2010 को डुमरी पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के वैकल्पिक मार्ग स्टील ब्रिज का निर्माण कराया गया था. 19 अगस्त 2014 को स्टील ब्रिज के बीच का 170 मीटर हिस्सा पानी में बह गया. सरकार एवं विभाग की उदासीनता को देख 31 दिसंबर को नाविकों ने डुमरी पुल के समीप 32 नाव जोड़कर नाव का पुल बनाया. तब से जुगाड़ तकनीक पर बनी नाव पुल ही एक मात्र वैकल्पिक मार्ग बनी हुई है. डुमरी पुल पर मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के लिए एक अप्रैल से पुल पर हो रहे सभी तरह के आवागमन बगैर किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किये ही बंद किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन