विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज

Published at :29 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज

चौथम. थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार को एक विवाहिता की अचानक हुई मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. मृत छाया के पिता महेशखूंट चेधाबन्नी गांव निवासी वरुण कुमार के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. वरुण ने मृत छाया के पति, सास, ससुर […]

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार को एक विवाहिता की अचानक हुई मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. मृत छाया के पिता महेशखूंट चेधाबन्नी गांव निवासी वरुण कुमार के आवेदन पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. वरुण ने मृत छाया के पति, सास, ससुर को नामजद किया है . प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मृतका के पति के दोस्त चौकीदार चंद्रेश्वरी पासवान के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. वरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2009 मे छाया की शादी नवादा गांव के नाटो सिंह के पुत्र कमल भारती से हुई. छाया को उसके सास-ससुर प्रताडि़त करते थे. इधर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि शव की तलाश के साथ नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन