सब्सिडी नहीं लेने का निर्णय

खगडि़या : जिले के एक मात्र बीएड कॉलेज चंद्रनगर रांको के निदेशक संजय कुमार सिंह ने घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को नहीं लेने का निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से अपील की है कि वे भी सब्सिडी की राशि त्याग दें. इससे गरीबों के साथ-साथ देश के विकास में […]
खगडि़या : जिले के एक मात्र बीएड कॉलेज चंद्रनगर रांको के निदेशक संजय कुमार सिंह ने घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को नहीं लेने का निर्णय लिया है. साथ ही उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से अपील की है कि वे भी सब्सिडी की राशि त्याग दें. इससे गरीबों के साथ-साथ देश के विकास में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि वह स्वेच्छा से सब्सिडी नहीं लेने का निर्णय लिये हैं. वह प्रतिवर्ष आयकर जमा करते हैं. सब्सिडी में मिलने वाला 3100 रुपये वह नहीं लेंगे. इधर विधायक रेणु कुशवाहा की बहन अनुराधा कुमारी ने भी गैस में मिलने वाली सब्सिडी नहीं लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि वे लोग सरकारी दर पर मिलने वाली गैस सिलिंडर का उपयोग करेंगे.
वे डीबीटीएल का फॉर्म जमा नहीं करंगी. उन्होंने भी सक्षम लोगों से अपील की है कि यदि डीबीटीएल का फॉर्म जमा कर दिये हैं और सब्सिडी की राशि नहीं लेना चाहते हैं, तो एक आवेदन जमा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










