शोभा की वस्तु बन गयी है जलमीनार

Updated at :13 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
शोभा की वस्तु बन गयी है जलमीनार

पांच वर्ष पूर्व बना था जलमीनार विभागीय उदासीनता के कारण लोग आयरन युक्त पानी पीने को विवश प्रतिनिधि, बेलदौर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक करोड़ की लागत से निर्मित जलमीनार शोभा की वस्तु बन गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण लाखों की राशि खर्च हो जाने के बावजूद बाजारवासी आयरण, फ्लोराइड व आर्सेनिक युक्त जल […]

विज्ञापन

पांच वर्ष पूर्व बना था जलमीनार विभागीय उदासीनता के कारण लोग आयरन युक्त पानी पीने को विवश प्रतिनिधि, बेलदौर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक करोड़ की लागत से निर्मित जलमीनार शोभा की वस्तु बन गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण लाखों की राशि खर्च हो जाने के बावजूद बाजारवासी आयरण, फ्लोराइड व आर्सेनिक युक्त जल पीने को विवश है. उल्लेखनीय है कि बाजार परिसर के पेयजल में आयरन व आर्सेनिक की अत्यधिक मात्रा है. ऐसे दूषित जल से लोग बीमारियों से लगातार ग्रसित हो रहे है. शुद्ध पेयजल के अभाव में मिनरल वाटर का चलन बाजार मंे बढ़ गया है. विभाग के उदासीन रवैये क्षुब्ध होकर जलमीनार के शुद्ध पेयजल की इस आस छोड़ मिनरल वाटर का सेवन करने को विवश हो गये हैं, जबकि गरीब परिवार दूषित पेयजल का उपयोग कर कई बीमारियों के गिरफ्त में आ रहे है. बाजार परिसर में बिछायी गयी पाइप लाइन को जंग खा चुकी है. चौक-चौराहे पर लगा नल अपना अस्तित्व खो चुका है. इसके बावजूद महज खानापूर्ति के लिए महज दो घंटे मशीन चालू कर सड़कों पर जलमीनार का पानी बहाकर प्रतिनियुक्त कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन