KHAGARIA: परबत्ता में रफ्तार पकड़ रहा जनगणना कार्य, घर-घर पहुंचकर जुटाई जा रही जानकारी

Updated:
विज्ञापन

घर के बाहर जानकारी एकत्र करते जनगणनाकर्मी

जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि यह कार्य समय पर और सही तरीके से पूरा किया जा सके.

विज्ञापन

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जनगणना कार्य तेज़ी से चल रहा है. विभिन्न पंचायतों और गांवों में नियुक्त कर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों से जरूरी जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं. जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि यह कार्य समय पर और सही तरीके से पूरा किया जा सके.

अगुवानी पंचायत में जनगणना कार्य में लगे शिक्षक मो. मेराज अली, मो. नौशाद आलम और मो. शम्स राजा ने बताया कि फिलहाल परिवार के मुखिया से करीब 33 प्रकार की जानकारियां ली जा रही हैं. इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास, सामाजिक और आर्थिक स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं से संबंधित जानकारी शामिल है.

कर्मियों ने लोगों से सही और स्पष्ट जानकारी देने की अपील की है, ताकि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है, जिससे जनगणना कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है.

स्थानीय प्रशासन के अनुसार जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या और लोगों की आवश्यकताओं का सही आकलन करने में मदद मिलती है. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं और विकास कार्य तय किए जाते हैं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन