रिश्वत मांगने मांगने के मामले में जीविका दीदी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

रिश्वत मांगने मांगने के मामले में जीविका दीदी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

परबत्ता. मुख्यमंत्री योजना के तहत फॉर्म भरने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के परिहारा निवासी जीविका कार्यालय परबत्ता में एलएचएस पद पर कार्यरत अमित कुमार ने जीविका के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. रिश्वत लेने का वीडियो वायरल किया गया. वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाया गया है कि अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी जीविका सीएम भाविषा देवी द्वारा दो महिलाओं से मुख्यमंत्री योजना के तहत दो लाख रुपये का लाभ दिलाने के लिए फॉर्म भरने के एवज में छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी. रुपये नहीं देने पर फॉर्म नहीं भरने की बात कही गयी थी. डुमरिया बुजुर्ग गांव की मीरा देवी एवं एक अन्य महिला ने वीडियो वायरल कर इस पूरे मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एलएचएस अमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन