इ किसान भवन में सुविधाओं का अभाव

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शताब्दी इ किसान भवन में सुविधाओं का अभाव है. रंग रोगन किया हुआ इ किसान भवन किसानों के लिए महज हाथी का दांत बनकर रह गया है. कभी कभार किसान डीजल अनुदान की राशि व अनुदानित बीज का उठाव करने ही किसान भवन आते हैं. इसी दौरान संबंधित कृषि समन्यवक व […]
बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शताब्दी इ किसान भवन में सुविधाओं का अभाव है. रंग रोगन किया हुआ इ किसान भवन किसानों के लिए महज हाथी का दांत बनकर रह गया है. कभी कभार किसान डीजल अनुदान की राशि व अनुदानित बीज का उठाव करने ही किसान भवन आते हैं. इसी दौरान संबंधित कृषि समन्यवक व सलाहकार के दर्शन संभव हो पाता है. जबकि कृषि रोड मेप को शत प्रतिशत जमीन पर उतारने के लिए वित्तीय वर्ष 11-12 में लगभग 50 लाख की लागत से शताब्दी इ किसान भवन का निर्माण किसानों के बहु उद्देश्यीय योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्यवयित करने के लिए की गयी है. भवन निर्माण कार्य के कार्य एजेंसी द्वारा भी निर्माण कार्य मे जमकर कंजुसी बरती गयी है जिसके कारण बाहर से चमचमाती भवन में सुविधाओं का घोर अभाव है. आनन फानन में कार्य पूरा कर कार्य एजेंसी ने विभागीय पदाधिकारी को भवन हैंड ओवर तो कर दिया. लेकिन महज एक वर्ष बीतने के बाद ही निर्माण कार्य में बरती गयी घोर अनियमितता किसानों समेत कर्मियों को नजर आने लगी है. जलापूर्ति व विद्युत सेवाओं के अभाव में शौचालय व स्नानागार कबाडीखाना बना हुआ है. शौचालय से निकलती बदबू किसान व कर्मी नाक पर रूमाल रख भवन में कुछ देर रूक पाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










