नाबालिक चला रहे हैं वाहन नहीं है कार्रवाई का भय

प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल क्षेत्र में नाबालिग द्वारा बाइक चलाया जा रहा है. इसके कारण बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है. इस ओर परिवहन विभाग व जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे है. वाहन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. बाजार में ऑटो की संख्या बढ़ गयी है. सरकार को राजस्व की प्राप्ति […]
प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल क्षेत्र में नाबालिग द्वारा बाइक चलाया जा रहा है. इसके कारण बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है. इस ओर परिवहन विभाग व जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे है. वाहन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. बाजार में ऑटो की संख्या बढ़ गयी है. सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो रही है, लेकिन ऑटो को कौन चला रहा है इसकी जानकारी नहीं है. इसके कारण कम उम्र के बच्चे भी ऑटो लेकर सवारी को ढ़ोने सड़क पर निकल पड़ते हैं. इतना ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी बाइक लेकर शहर में घूमते है. इसके कारण कुछ न कुछ अप्रिय घटना होती रहती है. पुलिस द्वारा जमालपुर, खगडि़या, परबत्ता, मानसी व बेलदौर बाजार में ऑटो स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया जाये तो स्थिति का पता चल सकता है. बीते एक माह पूर्व ही केडीएस कॉलेज के समीप एक बाइक व ऑटो की टक्कर में बाइक में सवार तीन लोग जख्मी हो गये और एक का मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. इसके बावजूद न तो ऑटो चालक और न ही लोग सबक ले रहे हैं. कहते हैं डीटीओ डीटीओ अब्दुल रज्जाक ने बताया कि जिले के विभिन्न चौक -चौराहों पर वाहन चेकिंग चलाकर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










