छेड़खानी करने वालों को करें गिरफ्तार: एसपी

फोटो है 6 व 7 में कैप्सन : बैठक करतीं एसपी व उपस्थित थानाध्यक्ष क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिया आदेशअच्छे काम करने वाले पांच पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत प्रतिनिधि, खगडि़याजिले में महिला के प्रति बढ़ते हुए अपराध के प्रति एसपी धूरत सयाली सबला राम गंभीर है. बुधवार को नगर थाना परिसर में […]
फोटो है 6 व 7 में कैप्सन : बैठक करतीं एसपी व उपस्थित थानाध्यक्ष क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिया आदेशअच्छे काम करने वाले पांच पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत प्रतिनिधि, खगडि़याजिले में महिला के प्रति बढ़ते हुए अपराध के प्रति एसपी धूरत सयाली सबला राम गंभीर है. बुधवार को नगर थाना परिसर में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने दो टूक आदेश दिया है. अर्थात जो भी लोग अब लड़की के साथ छेड़खानी करते पकड़े जायेंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. एसपी ने ऐसे कृत में शामिल लोगों को पकड़ कर जेल भेजने की हिदायत दी है. इसके अलावा बैठक में उन्होंने बारी-बारी से सभी थाने में हो रहे आपराधिक घटना की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने वरंट पर की कार्रवाई तथा वारंटियों की गिरफ्तारी, कांड के अनुसंधान में तेजी लाने आदि का निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले पांच पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की. जिसमें मानसी थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी, एएसआइ ज्ञान रंजन, अलौली के प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू झा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम दुलार प्रसाद शामिल हैं. बैठक में एएसपी अभियान विमलेश चंद्र झा, इंस्पेक्टर यूएसपी सिंह, नगर थानाध्यक्ष महेश कुमार, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष रंजीत रजक, मोरकाही थानाध्यक्ष ललन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










