पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी गठित

Updated at :01 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी गठित

खगडि़या. आगामी चैती दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री श्री 108 शेरावाली माता पूजा समिति की मंदिर में रविवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के सचिव शैलेश कुमार ने की. बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पिछले वर्ष हुए आय एवं व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में पूजा की तैयारी […]

विज्ञापन

खगडि़या. आगामी चैती दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर श्री श्री 108 शेरावाली माता पूजा समिति की मंदिर में रविवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के सचिव शैलेश कुमार ने की. बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पिछले वर्ष हुए आय एवं व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में पूजा की तैयारी को लेकर सचिव शैलेश कुमार की अध्यक्षता में नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में सर्वेसम्मति से डॉ एसपी साहू को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया. सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि कमेटी का उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को चुना गया. उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा को कोषाध्यक्ष ,हीरा यादव को उप कोषाध्यक्ष ,सुरेंद्र कुमार को पूजा मंत्री के रुप में चुना गया. उन्होंने बताया कि पूजा की कार्यकारिणी सदस्य के रुप में संतोष कुमार ,रवि कुमार, विक्की कुमार, अमरजीत कुमार ,दीपक कुमार, राजेश कुमार, शेखर महतो, चुना गया. सचिव श्री कुमार ने बताया कि पूजा का कार्यभार सुरेंद्र कुमार को सौंपा गया तथा विधि व्यवस्था का कार्य अवधेश कुमार सिंह को सौंपा गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ एसपी साहू ,अरविंद कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, हीरा यादव, राकेश कुमार, विक्की कुमार, दीपक कुमार, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, सन्नी कुमार, शेखर महतो, कन्हैया कुमार, अमरजीत कुमार, बिट्टु कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, नवीन कुमार, आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन