बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Updated at :01 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

फोटो है 1 में कैप्सन : सड़क हादसे में मृत युवक को देखने पहुंच परिजन. प्रतिनिधि, खगडि़या/ महेशखूंटजिले के महेशखूंट थाना के पछीयारी टोला निवासी प्रभात सिंह की मौत सड़क हादसे में रविवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार वे अपने बाइक से बाजार आ रहे थे कि ट्रक के चपेट में आने के कारण […]

विज्ञापन

फोटो है 1 में कैप्सन : सड़क हादसे में मृत युवक को देखने पहुंच परिजन. प्रतिनिधि, खगडि़या/ महेशखूंटजिले के महेशखूंट थाना के पछीयारी टोला निवासी प्रभात सिंह की मौत सड़क हादसे में रविवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार वे अपने बाइक से बाजार आ रहे थे कि ट्रक के चपेट में आने के कारण गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय क्लिनिक में उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गया मृतक के पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वे अपने मोटर साइकिल से घरेलू सामान खरीदने के लिए महेशखूंट बाजार जा रहे थे कि महेशखूंट चौक पर एक भारी वाहन के मोटर साइकिल में ठोकर मार दिया. घायल की खबर सुन स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए एक क्लिनिक ले गये. जहां उनकी मौत हो गयी. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. ट्रक को महेशखूंट पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है. मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री का भी रो रोकर हाल बुरा है. मृतक की 15 वर्षीय पुत्री नेहा व छोटी का रो रोकर हाल बेहाल है. तथा उनके दोनों पुत्रों का भी हाल बुरा है. जबकि मृतक की पत्नी खुली आंखों से अपनी पति के आने की राह ताक रही है. होश आने पर वे अपने पुत्री नेहा को गोद में बैठा कर कहती है कि कैसे हम सभी का परिवार चलेगा. कैसे होगी नेहा की शादी, कैसे पढ़ेंगे हमारे बच्चे. उनकी इस चित्कार को सुन मौके पर उपस्थित लोगों के भी आंसू छलक रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन