डीएओ के संयुक्त निदेशक के पत्र पर उठाये सवाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

कहा बैक डेटिंग कर जारी किया गया पत्र खगडि़या. अनुज्ञप्ति निर्गमण मामले में दर्ज प्राथमिकी में एक नयी बात सामने आयी है. डीएओ ने अपने ही विभाग के उच्च पदाधिकारी के क्रियाकलाप पर सवाल उठाये हैं. डीएओ ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि अनुज्ञप्ति निर्गमण से संबंधित फाइल अनुसेवक […]

विज्ञापन

कहा बैक डेटिंग कर जारी किया गया पत्र खगडि़या. अनुज्ञप्ति निर्गमण मामले में दर्ज प्राथमिकी में एक नयी बात सामने आयी है. डीएओ ने अपने ही विभाग के उच्च पदाधिकारी के क्रियाकलाप पर सवाल उठाये हैं. डीएओ ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि अनुज्ञप्ति निर्गमण से संबंधित फाइल अनुसेवक के आवास पर रहता है तथा संयुक्त निदेशक के द्वारा बैक डेटिंग पर उन्हें पत्र लिखा गया है. यानी उन्होंने सीधे-सीधे अपने ही विभाग के पदाधिकारी पर निशाना साधा है. डीएओ ने बताया कि लिपिक भानू प्रकाश ने उन्हें छापेमारी के पूर्व यह सूचना नहीं दी थी कि फाइल अनुसेवक के पास रहता है. इन्होंने कहा कि संयुक्त निदेशक ने लिपिक भानू प्रकाश के आवेदन के आलोक में जो पत्र लिखा था. अब तक उनके कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है. डीएओ का कहना है कि वे स्वयं कार्यालय में इसकी जांच कर चुके हैं. इन्होंने बताया कि संयुक्त निदेशक ने बैक डेटिंग कर अपने स्तर से उन्हें पत्र लिखा है, जो अब तक उन्हें नहीं मिला है. उल्लेखनीय है कि लिपिक ने यह बताया था कि एसडीओ के छापेमारी के पूर्व ही उन्होंने डीएओ तथा संयुक्त निदेशक को पत्र लिख कर फाइल पर पूरी जानकारी दी थी. इसके बाद संयुक्त निदेशक ने पत्रांक 97 दिनांक 15 अक्तूबर 2014 को पत्र लिख कर डीएओ को निर्देश दिया था, किंतु अब जिला कृषि पदाधिकारी संयुक्त निदेशक पर ही यह गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन