डीएम ने राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 9:03 PM
खगडि़या. जमीन की लगान रसीद काटने के नाम पर पैसा मांगने वाले राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है. रिश्वत मांगे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम राजीव रोशन ने मानसी अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक […]
खगडि़या. जमीन की लगान रसीद काटने के नाम पर पैसा मांगने वाले राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है. रिश्वत मांगे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम राजीव रोशन ने मानसी अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में आये मानसी अंचल से आये एक किसान ने डीएम को आवेदन देकर उक्त हल्का कर्मचारी की शिकायत डीएम से की थी. किसान ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके जमीन की दाखिल-खारिज कर दी गयी है. तथा उन्हें शुद्धिपत्र भी प्राप्त हो चुका है. किंतु अब उनसे राजस्व कर्मचारी के द्वारा लगान रसीद काटने के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उक्त राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










