नशेरियों का अड्डा बना केशव चौक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

महेशखूंट. स्थानीय केशव चौक के समीप नशेरियों का अड्डा बना हुआ है. चौक के समीप से गुजरने वाले महिला व युवतियों को फब्तियां का शिकार होना पड़ रहा है. शाम ढलते ही शरीफ लोग सड़क से गुजरने से परहेज करने लगे है. वहीं समसपुर जाने वाली रोड सरस्वती स्थान काजीचक तक आज कल नशेरियों का […]

विज्ञापन

महेशखूंट. स्थानीय केशव चौक के समीप नशेरियों का अड्डा बना हुआ है. चौक के समीप से गुजरने वाले महिला व युवतियों को फब्तियां का शिकार होना पड़ रहा है. शाम ढलते ही शरीफ लोग सड़क से गुजरने से परहेज करने लगे है. वहीं समसपुर जाने वाली रोड सरस्वती स्थान काजीचक तक आज कल नशेरियों का अड्डा बना हुआ है. इस रोड में अवैध देसी शराब की दुकानें बहुत दिनों से चल रही है. इस रोड में सभ्य व्यक्ति व स्कूल जाने वाली छात्रा को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे इन मार्ग से होकर लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है. महेशखूंट बाजार निवासी श्रवण कुमार , राजकिशोर साह आदि ने बताया कि महेशखूंट थानाध्यक्ष से इस मार्ग पर गश्ती करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन