ट्रेक्टर-बाइक की टक्कर, एक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 10:03 PM
-जिंदगी मौत से जुझ रहे बाइक चालक- लगभग आधे घंटे तक घायल युवक सड़क पर अचेत पड़ा रहाफोटो है 2 व 3 में कैप्सन: पीएचसी मे अचेत पड़ा घायल युवक, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक व खून को देखती पुलिस व ग्रामीण.प्रतिनिधि, बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा बेलदौर पीडब्लूडी पथ के चिकनी पुल समीप तेज रफ्तार […]
-जिंदगी मौत से जुझ रहे बाइक चालक- लगभग आधे घंटे तक घायल युवक सड़क पर अचेत पड़ा रहाफोटो है 2 व 3 में कैप्सन: पीएचसी मे अचेत पड़ा घायल युवक, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक व खून को देखती पुलिस व ग्रामीण.प्रतिनिधि, बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा बेलदौर पीडब्लूडी पथ के चिकनी पुल समीप तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात बालू लदे ट्रैक्टर ने सामने से गुजर रही बाइक को टक्कर मार उसके परखचे उड़ा दिये. इसमें बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं. लगभग आधे घंटे तक घायल युवक सड़क पर अचेत पड़ा रहा. रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने युवक की सांस चलती देख उसे पीएचसी पहुंचाया. घायल युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर तत्काल सहरसा रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पीएचसी पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को मामले की सूचना देकर अपनी देखरेख मंे सहरसा सदर अस्पताल लाया. जहां डाक्टरों ने घायल युवक की नाजुक हालत देख पटना रेफर कर दिया. घटना बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे घटित हुई. घायल युवक की पहचान मधेपुरा जिले के कोदरा भित्ता गांव निवासी शंकर सिंह का मनीष कुमार (15) के रुप मंे की गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम घायल युवक अपने चचेरा भाई बबलु सिंह के साथ इनके ससुराल डुमरी के धोबियाही गांव आया था. घटना के दिन अहले सुबह अपने भाई के ससुराल से किसी व्यक्ति को बाइक से बेलदौर छोड़ने आया था. उसे बेलदौर में छोड़कर वह बाइक से अपने भाई के ससुराल की ओर जा रहा था इसी दौरान उक्त स्थल पर घटना घटित हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










