स्टेशन पर खड़े वाहनों से चलता है देह व्यापार खेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 10:03 PM
-अवैध रूप से पार्किंग में फल फुल रहा है देह व्यापार -कार्रवाई के नाम पर जीआरपी व आरपीएफ के फुल जाते हैं हाथ पांव प्रतिनिधि, खगडि़याखगडि़या जंकशन के पार्क में खड़ी वाहनों का देह व्यापार से भी नाता है. रात होते ही रेलवे पार्क में खड़ी वाहन देह व्यापार से जुड़े लोगों के लिए काम […]
-अवैध रूप से पार्किंग में फल फुल रहा है देह व्यापार -कार्रवाई के नाम पर जीआरपी व आरपीएफ के फुल जाते हैं हाथ पांव प्रतिनिधि, खगडि़याखगडि़या जंकशन के पार्क में खड़ी वाहनों का देह व्यापार से भी नाता है. रात होते ही रेलवे पार्क में खड़ी वाहन देह व्यापार से जुड़े लोगों के लिए काम करने लगती है. ऐसा लोग कहते हैं. इसपर जीआरपी तथा आरपीएफ के अधिकारी भी कार्रवाई नहीं करते. लोगों का मानना है कि इसे रोकने में सरकारी तंत्र भी बेकार साबित हो रहा है. कहते हैं स्टेशन अधीक्षकस्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस संबंध में हमे कोई जानकारी नहीं है. रेल पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल को इस संबंध में जांच करने का निर्देश दिया जायेगा. जांच में सही पाये जाने पर पार्किंग संचालक के ऊपर कार्रवाई किया जायेगा. कहते हैं आरपीएफ निरीक्षकरेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक के प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के द्वारा रात्रि गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. जांच किया जायेगा और तथ्य के उजागर होने पर पार्किंग संचालक के ऊपर कार्रवाई किया जायेगा. कहते हैं रेल थानाध्यक्ष राजकीय रेल थानाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि देह व्यापार करने वाली महिलाओं के बारे में हमे भी सूचना मिली थी. पार्किंग में सर्च किया जायेगा. सर्च अभियान में लिप्त महिला व पुरुष के साथ साथ पार्किंग संचालक के ऊपर भी कार्रवाई किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










