पुलिस के सहयोग से जमीन पर दिलाया जायेगा दखल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 1:40 PM

विज्ञापन

31 मार्च तक दखल दिलाने का लक्ष्य निर्धारित खगड़िया : वर्षो से परचा की जमीन से बेदखल परचा धारियों को 31 मार्च तक दखल दिलायी जायेगी. पहले चरण में 31 दिसंबर 2015 तक जिले में बेदखल परचा धारियों की पहचान कर ली गयी है. अब दूसरे चरण में शिविर लगा कर परचा धारियों को जमीन […]

विज्ञापन
31 मार्च तक दखल दिलाने का लक्ष्य निर्धारित
खगड़िया : वर्षो से परचा की जमीन से बेदखल परचा धारियों को 31 मार्च तक दखल दिलायी जायेगी. पहले चरण में 31 दिसंबर 2015 तक जिले में बेदखल परचा धारियों की पहचान कर ली गयी है.
अब दूसरे चरण में शिविर लगा कर परचा धारियों को जमीन पर दखल दिलायी जायेगी. दखल दिलाने की समय सीमा भी राज्य स्तर से 31 मार्च निर्धारित कर दी गयी है. परचा धारियों को दखल दिलाने में अड़चने आ सकती है. इसके लिए पुलिस की सहयोग ली जायेगी. राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने दखल दिलाने के दौरान पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है.
प्रधान सचिव व्यास जी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर अपने स्तर से पुलिस अधीक्षक को निर्देश देने का अनुरोध किया है. साथ ही प्रधान सचिव ने जिलाधिकारी को भी पत्र लिख कर जिला स्तर पर दखल दहानी के दौरान पुलिस का सहयोग लेने को कहा है. अगर कोई मामला कानूनी प्रक्रिया का बनता है तो ऐसे मामलों को डीसीएलआर के न्यायालय में एडमिट कराने का निर्देश दिया गया है.
विभाग के द्वारा दखल दहानी के दौरान अंचल अधिकारी को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. पहले चरण यानी परचा धारियों के सर्वेक्षण के दौरान अंचल अधिकारी शिविर में मौजूद नहीं रहते थे. इस पर प्रधान सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दखल दिलाने के दौरान सभी सीओ को पुलिस के साथ मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
दखल दहानी का प्रचार प्रसार कराने को कहा गया है ताकि अधिक से अधिक परचाधारी शिविर में उपस्थित हो सके. प्रचार प्रसार में टोला सेवक, विकास मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है. प्रधान सचिव ने डीएम को इस कार्य के मोनेटरिंग के लिए वरीय उप समाहर्ता , एसडीओ, डीसीएलआर को भी दखल दहानी कार्य में लगाने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन