कोहरा के कारण हुआ हादसा: हादसों में सात लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 11:02 AM
विज्ञापन
खगड़िया: जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने सभी मृतकों की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सोमवार की अहले सुबह हादसे की शुरुआत पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 देवठा के पास से हुई. घना कोहरा रहने के […]
विज्ञापन
खगड़िया: जिले में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने सभी मृतकों की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
सोमवार की अहले सुबह हादसे की शुरुआत पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 देवठा के पास से हुई. घना कोहरा रहने के कारण यहां ट्रक ने इंडिका कार को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे कार में सवार चिकित्सक विवेकानंद चौधरी तथा उनके चालक उमेश पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दोनों खगड़िया आ रहे थे.
दूसरी ओर मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव के पास एनएच 31 पर एक ऑटो को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिसमें ऑटो पर सवार चैधा बन्नी गांव के रहनेवाले नागो राम तथा बिछिया देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि इलाज के दौरान घायल विजय रंजन की जान चली गयी. बेलदौर थाना क्षेत्र के एनएच 107 बेला नौवाद गांव के बालुखदहा पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर के डाला से बाइक सवार की टक्कर हो गयी.
इस घटना में चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव के रहनेवाले श्रवण सिंह के पुत्र शिव कुमार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा भाई लक्ष्मण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं माली चौक के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से सीताराम सदा के पुत्र जंगल कुमार सदा की मौत हो गयी. बताया जाता है कि यह बालक आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ कर लौट रहा था. बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने माली चौक के पास एनएच 107 को जाम कर दिया. बाद में बेलदौर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










