डायबिटीज के रोगियों के लिए शहर में मिल रहा सुगर फ्री तिलकुट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 10:02 PM
प्रतिनिधि, खगडि़यामधुमेह के रोगियों के लिए इस बार एक अच्छी खबर है. इस बार डायबिटीज के रोगी भी तिलकुट के स्वाद का आनंद उठा पायेंगे. उल्लेखनीय है कि इस रोग के कारण लोगों को चीनी या मीठी चीजों से परहेज करना होता है. लेकिन अब मधुमेह के रोगियों को इस बार मकर संक्रांति में तिलकुट […]
प्रतिनिधि, खगडि़यामधुमेह के रोगियों के लिए इस बार एक अच्छी खबर है. इस बार डायबिटीज के रोगी भी तिलकुट के स्वाद का आनंद उठा पायेंगे. उल्लेखनीय है कि इस रोग के कारण लोगों को चीनी या मीठी चीजों से परहेज करना होता है. लेकिन अब मधुमेह के रोगियों को इस बार मकर संक्रांति में तिलकुट से परहेज नहीं बल्कि उसे खा सकते हैं. स्थानीय थाना रोड अवस्थित श्रीराम तिलकुट भंडार ने पटना से आयात कर सुगर फ्री तिलकुट मंगवाया है, जिसे मधुमेह के रोगियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी. प्रतिष्ठान के संचालक गौरी शंकर वर्मा ने बताया कि वे करीब बारह वर्षों से तिलकुट का कारोबार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका तिलकुट जिले के अन्य जगहों जैसे सहरसा, बेगूसराय, समस्तीपुर आदि जगहों पर भी लोगों की विशेष पसंद है. उन्होंने बताया कि लोगों में मधुमेह आज परेशानी का कारण बन गया है. इस कारण लोग मीठे का भी उपयोग नहीं कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि पटना में सुगर फ्री तिलकुट बनाया जाता है. उन्होंने पटना से आयात कर मधुमेह रोगियों के लिए विशेष सुगर फ्री तिलकुट मंगवाया है. ऐसे में सभी लोग आसानी से मकर संक्रांति पर्व का आनंद उठा सकेंगे. वहीं काम कर रहे कारीगर गणेश, वैद्यनाथ, भोला आदि ने बताया कि सुगर फ्री तिलकुट के कारण बाजार में तिलकुट की खपत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा तेज हो गयी है. वहीं खरीदार राजेश, मुकेश, आदि ने बताया कि सुगर फ्री तिलकुट का स्वाद आम तिलकुट जितना ही होता है. लेकिन यह आम तिलकुट की तरह खास्ता नहीं होता. लेकिन स्वाद का कोई फर्क नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










