वरीयता के अनुसार उपस्थिति पंजी में नाम दर्ज करने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2015 11:03 PM
प्रखंड शिक्षकों ने डीएम सहित वरीय अधिकारी को दिया आवेदनप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के प्रखंड शिक्षकों ने डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारी को आवेदन देते हुए वास्तविक वरीयता के अनुसार दर्ज करने की मांग की है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि मध्य विद्यालयों में पूर्व से नियोजित शिक्षकों की बेसिक योग्यता मैट्रिक/ इंटर है. […]
प्रखंड शिक्षकों ने डीएम सहित वरीय अधिकारी को दिया आवेदनप्रतिनिधि, खगडि़याजिले के प्रखंड शिक्षकों ने डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारी को आवेदन देते हुए वास्तविक वरीयता के अनुसार दर्ज करने की मांग की है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि मध्य विद्यालयों में पूर्व से नियोजित शिक्षकों की बेसिक योग्यता मैट्रिक/ इंटर है. वहीं नव नियोजित टीइटी पास बेसिक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों की बेसिक योग्यता इंटर है तथा ये वर्ग 1-5 के शिक्षण हेतु हैं. जबकि नवनियोजित टीइटी पास स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों की बेसिक योग्यता स्नातक है तथा ये वर्ग 6-8 के शिक्षक हेतु हैं. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि मध्य विद्यालयों की शिक्षक उपस्थिति पंजी में योगदान के अगले माह ही माह में टीइटी पास नव नियोजित स्नातक गे्रड प्रखंड शिक्षक का नाम पूर्व से नियोजित शिक्षक तथा नव नियोजित स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों के नाम के पहले/ऊपर अंकित कर दिया गया, जबकि कुछ मध्य विद्यालयों में योगदान तिथि के अनुसार ही अब तक अंकित है. जो विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न करती है. इसलिए शिक्षक अंजनी सिन्हा, मनीष कुमार, दिलीप कुमार, अनिता कुमारी, राजीव कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार, आराधना कुमारी, सावित्री वर्मा, रमेश कुमार, रोशन, नीरज, नीतेश कुमार गुप्ता, मणिकांत, विद्यानंद, जयंत कुमार, कपिलदेव नारायण यादव, मनोज कुमार, नूतन कुमारी आदि सभी लोगों ने डीएम डीइओ तथा अन्य अधिकारियों से इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है ताकि विरोधाभास समाप्त हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










