बेलदौर में ‘नो व्हीकल डे’ का असर, सीओ और जनप्रतिनिधियों ने साइकिल से किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

साइकिल से भ्रमण पर निकले सीओ व जनप्रतिनिधि

साइकिल यात्रा के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों का दौरा भी किया और अपने-अपने कार्यों का निष्पादन किया. इस पहल के जरिए आम लोगों को स्वच्छ पर्यावरण और ईंधन के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) से अमित सिंह की रिपोर्ट:

खगड़िया: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ का प्रभाव देखने को मिला. इस अवसर पर अंचल अधिकारी (सीओ) अमित कुमार के नेतृत्व में अंचल कर्मियों और नगर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बेलदौर बाजार में साइकिल से भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान उन्होंने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

साइकिल यात्रा के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों का दौरा भी किया और अपने-अपने कार्यों का निष्पादन किया. इस पहल के जरिए आम लोगों को स्वच्छ पर्यावरण और ईंधन के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक किया गया.

सीओ अमित कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य के आलोक में ईंधन संरक्षण और मितव्ययिता के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत खगड़िया जिले में प्रत्येक शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ घोषित किया गया है.

उन्होंने कहा कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस दिन यथासंभव मोटर वाहन का उपयोग न करें और साइकिल या पैदल कार्यालय आएं. इससे आम लोगों के बीच ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा.

हालांकि, विशेष परिस्थितियों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने या आवश्यक सरकारी कार्यों के निष्पादन हेतु वाहन के उपयोग की अनुमति होगी.

इस अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजन राज सहित कई जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण हित में महत्वपूर्ण कदम बताया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन