ट्रेन के चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2015 10:03 PM
खगडि़या-समस्तीपुर रेल खंड पर पहरजा हॉल्ट के पास हुई घटनाखगडि़या. खगडि़या-समस्तीुपर रेल खंड पर पहरजा हॉल्ट के पास शुक्रवार को एक ट्रेन के चपेट में आने से एक प्वाइंट मैन की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बलिया विक्रमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश राय की मौत […]
खगडि़या-समस्तीपुर रेल खंड पर पहरजा हॉल्ट के पास हुई घटनाखगडि़या. खगडि़या-समस्तीुपर रेल खंड पर पहरजा हॉल्ट के पास शुक्रवार को एक ट्रेन के चपेट में आने से एक प्वाइंट मैन की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बलिया विक्रमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश राय की मौत एक ट्रेन के चपेट में आ जाने से हो गयी. घटना किस ट्रेन से हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि मृतक ओलापुर स्टेशन पर पदस्थापित थे. इधर गंगौर ओपी अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










