सीडीपीओ ने करायी सात लोगों पर प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

बेलदौर. आमसभा के दौरान माली में सीडीपीओ के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने सीडीपीओ की शिकायत पर सात लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की है. विदित हो कि मंगलवार को सीडीपीओ प्रीति कुमारी माली ने गांव मंे केंद्र संख्या 29 के रिक्त सहायिका पद पर चयन को लेकर आमसभा बुलायी थी. इसमें […]

विज्ञापन

बेलदौर. आमसभा के दौरान माली में सीडीपीओ के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने सीडीपीओ की शिकायत पर सात लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की है. विदित हो कि मंगलवार को सीडीपीओ प्रीति कुमारी माली ने गांव मंे केंद्र संख्या 29 के रिक्त सहायिका पद पर चयन को लेकर आमसभा बुलायी थी. इसमें योग्य अभ्यर्थी का चयन कर आम सभा से लौट रही थी कि इसी दौरान चयन में असफल हुए अभ्यर्थी के परिजन व इनके सहयोगियों ने सीडीपीओ से अभद्र व्यवहार करते हुए इनके चालक व फोटोग्राफर के साथ मारपीट की. सीडीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने घायल चालक व फोटोग्राफर का बयान दर्ज कर घटना मे संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने व पदाधिकारी से अभद्र व्यवहार करते हुए कर्मियों से मारपीट करने के आरोपी सनोज यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, अमित, मनोज की पत्नी, गुजो यादव, रामधनी यादव समेत सात लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया गया है. बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन