थेभाय ने पुनौर को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 11:04 PM
हेमंत ने लगाया हाफ सेंचुरी पवन ने लगाया हैट्रिक छक्का परबत्ता. प्रखंड के भरसों पंचायत अंतर्गत थेमाय गांव स्थित मध्य विद्यालय थेमाय के प्रांगण में बीसीसी कप टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में थेभाय ने पुरौर को 18 रनों से हरा दिया. थेभाय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में […]
हेमंत ने लगाया हाफ सेंचुरी पवन ने लगाया हैट्रिक छक्का परबत्ता. प्रखंड के भरसों पंचायत अंतर्गत थेमाय गांव स्थित मध्य विद्यालय थेमाय के प्रांगण में बीसीसी कप टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में थेभाय ने पुरौर को 18 रनों से हरा दिया. थेभाय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 148 रन बनाया. इसमें हेमंत कुमार ने अर्द्ध शतक लगाते हुए नबाद 54 रन बनाया. जबकि पवन कुमार ने 12 गेंदों पर 30 रन बनाये. थेभाय टीम के गेंदबाजों में गुलशन ने 16 रन देकर चार विकेट लिया तथा श्रवण कुमार ने दो विकेट लिया. टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में अशोक मंडल व मनोज शर्मा ने अपनी भूमिका अदा की. मौके पर रवींद्र कुमार, आनंदी मंडल, सुबोध मंडल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. विजयी टीम को नया बल्ला देकर शिक्षक प्रद्युम्न कुमार ने उनका उत्साहवर्द्धन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










