नगर परिषद ने मृतक के परिजन को सौंपा चेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 11:04 PM
खगडि़या. स्थानीय नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने मृतक के आश्रित को डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक सहायता दिया. उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में 9 जुलाई 2013 को हुए दो पक्षों के विवाद के दौरान संजय राम की मौत हो गयी थी. मृतक के पत्नी प्रमिला देवी को […]
खगडि़या. स्थानीय नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने मृतक के आश्रित को डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक सहायता दिया. उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में 9 जुलाई 2013 को हुए दो पक्षों के विवाद के दौरान संजय राम की मौत हो गयी थी.
मृतक के पत्नी प्रमिला देवी को नगर सभापति ने बुधवार को अनुदान के रूप में डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया. मृतक की पत्नी प्रमिला देवी को सहायता उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक बीते 17 जून को हुई थी.
जिसमें निर्णय लिया गया था कि मृतक के परिजन को सहायता राशि दी जायेगी. मौके पर नगर उप सभापति राज कुमार फोगला, रविश चंद्र, नगर कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह, नूतन देवी, पप्पू यादव, शहाबुद्दीन, दिवाकर राम, रणवीर कुमार, किशोर दास, शत्रुघ्न भगत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










