रेल डीआइजी ने की ट्रेन डकैती मामले की जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 10:04 PM

विज्ञापन

फोटो है 16 मेंकैप्सन- जांच के लिए जाती रेल डीआइजीप्रतिनिधि, खगडि़यारेल डीआइजी मंजु झा बीते 27 दिसंबर की रात मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच कोपरिया स्टेशन पर हुई ट्रेन डकैती मामले की जांच के लिए मानसी पहुंची. उन्होंने रेल डीएसपी लाल बाबू यादव, खगडि़या रेल थानाध्यक्ष केके भारती, मानसी रेल थानाध्यक्ष आरके मांझी को डकैती मामले […]

विज्ञापन

फोटो है 16 मेंकैप्सन- जांच के लिए जाती रेल डीआइजीप्रतिनिधि, खगडि़यारेल डीआइजी मंजु झा बीते 27 दिसंबर की रात मानसी-सहरसा रेलखंड के बीच कोपरिया स्टेशन पर हुई ट्रेन डकैती मामले की जांच के लिए मानसी पहुंची. उन्होंने रेल डीएसपी लाल बाबू यादव, खगडि़या रेल थानाध्यक्ष केके भारती, मानसी रेल थानाध्यक्ष आरके मांझी को डकैती मामले की जानकारी दी. उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. साथ ही डकैती के दौरान घायल युवक से भी मोबाइल से बात कर उनका हाल जाना. उल्लेखनीय है कि बीते 27 दिसंबर की रात को समस्तीपुर से सहरसा जा रही 55534 डाउन सवारी गाड़ी में अपराधियों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की. इसका विरोध करने पर एक 18 वर्षीय युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. जिसमें सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के लाल बन पट्टी निवासी अमलेश कुमार झा को पिस्टल सटा कर लूट लिया था. साथ ही एक रेल यात्री भीम कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया था. उसी मामले में जांच का जिम्मा खगडि़या जीआरपी को दिया गया था. मामले की गंभीरता को देख कटिहार रेल परिक्षेत्र के प्रभारी एसपी रविश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन