मरम्मत की बाट जोह रहा स्टील पाइल ब्रिज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2014 10:04 PM

विज्ञापन

बेलदौर. डुमरी पुल की वैकल्पिक स्टील पाइल ब्रिज सरकारी घोषणा के बाद अपनी मरम्मत की बाट जोह रहा है. आवागमन संकटों से जूझ रहे प्रखंड समेत कोसीवासी डुमरी पुल मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाने से नये साल के आगमन पर एक ओर राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं मरम्मत कार्य को लेकर डुमरी पुल के […]

विज्ञापन

बेलदौर. डुमरी पुल की वैकल्पिक स्टील पाइल ब्रिज सरकारी घोषणा के बाद अपनी मरम्मत की बाट जोह रहा है. आवागमन संकटों से जूझ रहे प्रखंड समेत कोसीवासी डुमरी पुल मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाने से नये साल के आगमन पर एक ओर राहत महसूस कर रहे हैं.

वहीं मरम्मत कार्य को लेकर डुमरी पुल के 10 पाये तोड़े जाने की खबरों से उत्पन्न होनेवाली काम चलाऊ आवागमन की संकट को भांप लोग मायूस हो जाते हंै. जबकि वैकल्पिक आवागमन के लिए नाव की जुगाड़ पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

इस संदर्भ में राजमणि हार्डवेयर के संचालक प्रदीप भगत, शर्मा इंटर प्राइजेज के संचालक धनंजय कुमार समेत दर्जनों व्यवसायी ने बताया की नाव की जुगाड़ पुल में लोहे की गार्डर का उपयोग नहीं किये जाने से इसकी उपयोगिता आवागमन को लेकर सशंकित हैं. डुमरी पुल के मरम्मत कार्य पूरा होने में विभागीय आदेश के अनुसार कम से कम दो वर्ष लगेंगे. आवागमन की वैकल्पिक साधन एक मात्र स्टील ब्रिज ही कारगर साबित हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन