शक्तिमान ने बढ़ाया सन्हौली का शौर्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 10:02 PM
फोटो है 19 मेंकैप्सन- मां के साथ शक्तिमान शौर्य प्रतिनिधि, खगडि़यायदि इरादे बुलंद हो तो आसमान की ऊंचाई को चूमा जा सकता है. इसको चरितार्थ कर दिखाया है सदर प्रखंड के सन्हौली गांव के शक्तिमान शौर्य ने. शक्तिमान ने सन्हौली का ही नहीं जिले को भी पहचान दिलायी है. उसने प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे […]
फोटो है 19 मेंकैप्सन- मां के साथ शक्तिमान शौर्य प्रतिनिधि, खगडि़यायदि इरादे बुलंद हो तो आसमान की ऊंचाई को चूमा जा सकता है. इसको चरितार्थ कर दिखाया है सदर प्रखंड के सन्हौली गांव के शक्तिमान शौर्य ने. शक्तिमान ने सन्हौली का ही नहीं जिले को भी पहचान दिलायी है. उसने प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे ऊंची परीक्षा कैट में 98.14 परसेंटाइल लाकर अखिल भारतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया है. उन्हें मिली इस सफलता के बाद परिजन हीं नहीं गांव में भी खुशी व्याप्त है. शक्तिमान को गांव के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने आशीर्वाद दिया है. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व बालेश्वर प्रसाद सिंह के पौत्र एवं त्रिलोकी श्री हर्ष के पुत्र शक्तिमान ने डीएवी खगडि़या से दसवीं की परीक्षा सन् 2006 में 93.4% अंकों के साथ, इंटर की परीक्षा श्यामली डीएवी, रांची से सन 2008 में 76% अंकों के साथ तथा इसी वर्ष-2014 में 94.5% अंकों के साथ मेकेनिकल विषय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है. प्रबंधन के कोर्स को पूरा करने के पश्चात शक्तिमान भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहता है. शक्तिमान ने बताया कि सफलता में मां किरण हर्ष तथा चाचा प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह से प्रेरणा मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










