यूरिया की कालाबाजारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 10:02 PM
फूंका पीएम का पुतलामाकपा खेत मजदूर यूनियन कमेटी अलौली का कार्यक्रमफोटो है 17 में कैप्सन : प्रखंड कार्यालय पर नारेबाजी करते कमेटी के लोग प्रतिनिधि, अलौलीप्रखंड के किसानों की रब्बी फसल यूरिया खाद, भूमिहीनों परचे की जमीन पर दखल नहीं मिलने आदि मांगों के समर्थन में मंगलवार को माकपा खेत मजदूर यूनियन कमेटी द्वारा प्रखंड […]
फूंका पीएम का पुतलामाकपा खेत मजदूर यूनियन कमेटी अलौली का कार्यक्रमफोटो है 17 में कैप्सन : प्रखंड कार्यालय पर नारेबाजी करते कमेटी के लोग प्रतिनिधि, अलौलीप्रखंड के किसानों की रब्बी फसल यूरिया खाद, भूमिहीनों परचे की जमीन पर दखल नहीं मिलने आदि मांगों के समर्थन में मंगलवार को माकपा खेत मजदूर यूनियन कमेटी द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया. उक्त अवसर पर कार्यकर्ता द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे माकपा के जिला मंत्री जगदीश चंद्र बसु ने कहा कि याचना नहीं, रण होगा. जीवन जय हो या मरन होगा. बसु ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत तमाम पंचायतों में किसानों के बीच यूरिया का व्यापक पैमाने की कालाबाजारी कर इस संकट को उत्पन्न किया गया है. किसानों से अधिक कीमत लेकर खाद को बेचा जा रहा है. लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी खामोश हैं. जिसका सीधा असर रब्बी फसल पर पड़ रहा है. राशन कार्ड, इंदिरा आवास का लाभ गरीबों को नहीं मिल कर अमीरों को मिल रहा है. ऐसी परिस्थिति में आंदोलन के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं है. अंत में शिष्ट मंडल के सदस्यों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा. समुचित आश्वासन पा कर धरना को समाप्त किया गया. उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. धरना स्थल पर सभा को माकपा नेता डांगे सिंह, अशोक कुमार रंजन, मेश्वर राम, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, मो अंसारूल, अमर कुमार यादव आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










