पूर्व एडीएम मामले की सुनवाई आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. पूर्व एडीएम जे सरदार पर चल रहे मामले की सुनवाई बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे. सुनवाई में भाग लेने के लिए जिला स्तर से प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी सह सदर डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो को प्रतिनियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि ननकू मंडल टोला में जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोप में पूर्व एडीएम के […]

विज्ञापन

खगडि़या. पूर्व एडीएम जे सरदार पर चल रहे मामले की सुनवाई बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे. सुनवाई में भाग लेने के लिए जिला स्तर से प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी सह सदर डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो को प्रतिनियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि ननकू मंडल टोला में जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोप में पूर्व एडीएम के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ की गयी है. भीठ श्रेणी की जमीन को आवासीय दिखा कर गंगा कटाव पीडि़त कई परिवारों को बसाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा था. इसी मामले में पूर्व एडीएम के साथ-साथ तत्कालीन जिला भू अर्जन पदाधिकारी, तत्कालीन आपदा प्रभारी सह वरीय उपसमाहर्ता आनंद प्रकाश को दोषी मानते हुए इनके विरुद्ध रिपोर्ट की गयी थी. इधर पूर्व एडीएम से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम से उस पर अपना मंतव्य देने को कहा था. विभागीय सूत्र के मुताबिक डीएम के मंतव्य सहित विभागीय संचिका के साथ डीसीएलआर ही सुनवाई में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन