आम सभा में सीडीपीओ पर हुआ हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय माली मे आयोजित आम सभा में वरीयता प्राप्त आवेदिका को सहायिका पद पर चयन करना सीडीपीओ प्रीति कुमारी को काफी महंगा पड़ा. चयन में असफल आवेदिका के परिजन अन्य लोगों के सहयोग से सीडीपीओ एवं इनके चालक व वीडियोग्राफर पर हमला कर दिया. घटना में सीडीपीओ तो बाल-बाल बच […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय माली मे आयोजित आम सभा में वरीयता प्राप्त आवेदिका को सहायिका पद पर चयन करना सीडीपीओ प्रीति कुमारी को काफी महंगा पड़ा. चयन में असफल आवेदिका के परिजन अन्य लोगों के सहयोग से सीडीपीओ एवं इनके चालक व वीडियोग्राफर पर हमला कर दिया. घटना में सीडीपीओ तो बाल-बाल बच गयीं, लेकिन वीडियो ग्राफर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सहायिका के एक पद पर चयन को लेकर आमसभा बुलायी गयी थी. आमसभा में केंद्र संख्या 29 के रिक्त सहायिका पद के लिए पोषक क्षेत्र के बिजेंद्र यादव की इंटर पास पत्नी बबीता कुमारी एवं सनोज यादव की सातवीं पास पत्नी रेशमा भारती द्वारा चयन को लेकर अपनी अर्हता साबित करने के लिए आवेदन किया. सीडीपीओ ने दोनों आवेदिकाओं में शैक्षणिक वरीयता के आधार पर बबीता कुमारी का चयन कर आमसभा की कार्रवाई संपन्न की. लेकिन आमसभा से लौटने के दौरान सीडीपीओ पर दबाव बनाने में असफल होने के बाद उन पर हमला कर दिया. कुछ देर के लिए विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. इस संदर्भ में सीडीपीओ ने थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करवाते हुए मामला दर्ज करवाया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार एवं एसआइ बिनोद चौधरी ने पीडि़त एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन