पंचायतों में नहीं लिया जा रहा शिक्षक नियोजन का आवेदन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2014 9:03 PM

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में शिक्षक नियोजन 2014 के लिए विगत दो दिनों से आवेदन स्वीकार करना शुरू हो गया है. लेकिन पंचायतों में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. इस संदर्भ में मंगलवार को सैकड़ों आवेदकों ने प्रखंड कार्यालय में यह शिकायत दर्ज करायी कि पंचायतों में नियोजन इकाई की तरफ से आवेदन […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में शिक्षक नियोजन 2014 के लिए विगत दो दिनों से आवेदन स्वीकार करना शुरू हो गया है. लेकिन पंचायतों में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. इस संदर्भ में मंगलवार को सैकड़ों आवेदकों ने प्रखंड कार्यालय में यह शिकायत दर्ज करायी कि पंचायतों में नियोजन इकाई की तरफ से आवेदन लेने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मंगलवार को पंचायतों का आवेदन भी प्रखंड मुख्यालय में करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उम्मीद की जा रही है कि बुधवार 31 दिसंबर से पंचायत नियोजन इकाई का आवेदन भी प्रखंड मुख्यालय में लिया जा सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन