सहकारिता विभाग का वार्षिक आम सभा आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 1:03 AM

विज्ञापन

फोटो है 10 व 11 में कैप्सन : कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी व उपस्थित लोग खगडि़या. जिला केंद्रीय सहकारिता विभाग की वार्षिक आमसभा चेयरमैन राजेश कुमार बबलू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. आमसभा स्थानीय जेएनकेटी उच्च विद्यालय में आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी अब्दूल बहाव अंसारी ने किया. आमसभा में पांच प्रस्तावों […]

विज्ञापन

फोटो है 10 व 11 में कैप्सन : कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी व उपस्थित लोग खगडि़या. जिला केंद्रीय सहकारिता विभाग की वार्षिक आमसभा चेयरमैन राजेश कुमार बबलू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. आमसभा स्थानीय जेएनकेटी उच्च विद्यालय में आयोजित हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी अब्दूल बहाव अंसारी ने किया. आमसभा में पांच प्रस्तावों पर चर्चा हुई, इधर विभाग के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 तक केंद्रीय सहकारी बैंक अपना एसएसआर स्वयं संधारित करने लगेगी. उन्होंने बताया कि बैंक में ग्राहक को उचित सेवा का मौका दिया जायेगा. इसके लिए खाताधारी के संख्या में बढ़ोतरी के लिए पैक्स अध्यक्षों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. खाताधारी के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की जा रही है. बताया कि सहकारिता बैंक को अस्तित्व का आधार कृषि ऋण है. आम सभा में सभी पैक्स अध्यक्ष के अलावा कमेटी सदस्य रविंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक रामाश्रय राय, निदेशक मनोज कुमार, नरेश कुमार, अंकेक्षण गोपाल प्रसाद साह, सीईओ सुमन कुमार शशि कुमार, राजनीति सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन