मानस इंटरनेशनल ने फाइटर को 110 रनों से हराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो है 16 मेंकैप्सन- खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथिप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय बाजार समिति के मैदान में शुक्रवार को टी 20 मैच का पहला सेमीफाइनल खेला गया. यह मैच मानस इंटरनेशनल बनाम चौथम फाइटर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानस की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में कुल 258 रन […]

विज्ञापन

फोटो है 16 मेंकैप्सन- खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथिप्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय बाजार समिति के मैदान में शुक्रवार को टी 20 मैच का पहला सेमीफाइनल खेला गया. यह मैच मानस इंटरनेशनल बनाम चौथम फाइटर के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानस की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में कुल 258 रन बनाये. जवाब में उतरी चौथम फाइटर की टीम 148 रन पर ही सिमट गयी. मैच का मैन ऑफ द मैच मानस टीम के सौरभ को चुना गया. वहीं राजेश सिंह ने मानस की तरह से छह छक्के लगा कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मैच का उद्घाटन एडीएम एमएच रहमान ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीपीआरओ कमल सिंह मौजूद थे. क्रिकेट टी-20 के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल 28 दिसंबर को खेला जायेगा. मौके पर सन्हौली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रकाश राम, जिला टी 20 के सचिव विक्रम सिंह, विनोद राम, दीपक पोद्दार, एंपायर विनोद, उद्घोषक मानवेंद्र आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन