को-ऑपरेटिव बैंक में मृतकों के नाम पर उठा ऋण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 11:03 PM
जदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रपूरे जिले के को-ऑपरेटिव बैंक में की जांच की मांग प्रतिनिधि, खगडि़याजदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य सह मथुरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा मृतकों के नाम ऋण दिये जाने का मामला उठाया […]
जदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रपूरे जिले के को-ऑपरेटिव बैंक में की जांच की मांग प्रतिनिधि, खगडि़याजदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य सह मथुरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा मृतकों के नाम ऋण दिये जाने का मामला उठाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बताया है कि को-ऑपरेटिव बैंक में बिचौलिये की भूमिका बढ़ी हुई है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र खगडि़या को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा एक ही पंचायत में ऐसे दर्जनों लोगों को ऋण देने के नाम पर रुपये की बंदर-बांट कर ली गयी है. पत्र में बताया गया है कि रहिमपुर पंचायत के अब तक ऐसे दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने आवेदन के साथ साक्ष्य के तौर पर कुछ कागजी दस्तावेज भी भेजे हैं. वहीं उन्होंने इस पत्र की एक प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी सौंपी है. पत्र में पूरे जिले के को ऑपरेटिव बैंक में जांच की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










