चैधा में टी-20 किक्रेट टूर्नामेंट शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 10:03 PM
जमालपुर ने थाना बिहपुर को नौ विकेट से हरायाप्रतिनिधि, मानसीपूर्वी ठाठा पंचायत के सरदार पटेल चैधा खेल मैदान में शुक्रवार को जेएनएस क्रिकेट मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया आमोद कुमार यादव ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार यादव मौजूद थे. उदघाटन के उपरांत पहला मुकाबला […]
जमालपुर ने थाना बिहपुर को नौ विकेट से हरायाप्रतिनिधि, मानसीपूर्वी ठाठा पंचायत के सरदार पटेल चैधा खेल मैदान में शुक्रवार को जेएनएस क्रिकेट मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया आमोद कुमार यादव ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार यादव मौजूद थे. उदघाटन के उपरांत पहला मुकाबला थाना बिहपुर तथा जमालपुर गोगरी के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए थाना बिहपुर ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन का लक्ष्य दिया. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बल्लेबाज कुंवर कुमार ने 17 गेंद पर चार चौका व एक छक्का सहित 30 रन बनाया. जवाब में खेलने उतरी जमालपुर के टीम ने इस आसान लक्ष्य को 11 ओवर तीन गेंद पर ही एक विकेट खोकर 109 रन बना कर मैच को नौ विकेट से जीत लिया. मैन ऑफ द मैच जमालपुर के गेंदबाज विक्रम कुमार ने 12 रन देकर चार विकेट हासिल किया. मैच मंे अंपायर की भूमिका में डॉ एचबी मित्रा व नीतीश कुमार थे. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू राम, सचिव अमोल कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे. शनिवार को रघुनाथपुर तथा बन्नी के बीच मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










