बैठक में हमारी गांव हमारी योजना की हुई समीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 11:03 PM

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में हमारी गांव हमारी योजना कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने चयनित आठ पंचायतों में गठित टीम द्वारा चयनित योजनाओं की वार्ड वार समीक्षा करते हुए टीम लीडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विदित हो कि वार्ड वार गठित […]

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में हमारी गांव हमारी योजना कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने चयनित आठ पंचायतों में गठित टीम द्वारा चयनित योजनाओं की वार्ड वार समीक्षा करते हुए टीम लीडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. विदित हो कि वार्ड वार गठित टीम के आवास सहायक, किसान सलाहकार, विकास मित्र, टोला सेवक, तालिमी मरकज, जीविका, पीआरएस समेत प्रेरकों ने संबंधित योजना का चयन कर वार्ड सभा से अनुमोदित करायी. इसके बाद अनुमोदित सूची को ग्रामसभा से अनुमोदित कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि ससमय ग्रामसभा से स्वीकृत योजनाओं की सूची क्रियान्यवन को लेकर प्रखंड कार्यालय में सौंपी जा सके. बीडीओ ने बताया कि हमारी गांव हमारी योजना के तहत पंचायतों में योजना चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है. शेष आठ पंचायतों में पांच जनवरी से गठित टीम द्वारा वार्ड वार योजना चयन करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. मौके पर प्रभारी पीओ अभिषेक कुमार, मनरेगा जेई परमानंद ठाकुर, आवास सहायक सुधांशु कुमार, इंदु कुमारी समेत संबंधित टीम के प्रेरक, विकास मित्र, टोला सेवक, तालिमी मरकज आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन