बिजली पहुंचायी हमने, प्रचार देखा भाजपा का
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2014 9:02 PM
फोेटो है 7 में कैप्सन : पूर्व मुख्यमंत्री को शॉल देकर सम्मानित करते जदयू के नेताखगडि़या. जेएनकेटी इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2010 में वादा किया था कि घर-घर बिजली पहुंचा देंगे. हम अपने वादे पर खरा उतरे. लेकिन लोकसभा चुनाव […]
फोेटो है 7 में कैप्सन : पूर्व मुख्यमंत्री को शॉल देकर सम्मानित करते जदयू के नेताखगडि़या. जेएनकेटी इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2010 में वादा किया था कि घर-घर बिजली पहुंचा देंगे. हम अपने वादे पर खरा उतरे. लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार तंत्र ऐसा था कि सभी लोग उसकी गिरफ्त में आ गये. हमारी बिजली पर टीवी देख कर बच्चा-बच्चा अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने लगा. लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने देश के 65 प्रतिशत वाली आबादी को भी छलने का काम किया. यह आबादी देश के युवाओं की है. तब कहते थे युवाओं को रोजगार देंगे. अब नियोजन और नियुक्ति पर ही रोक लगा दिया. वह भी पूरे एक साल के लिए. केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को किस कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है. यह सोचने वाले बात है. उन्होंने कहा कि पहले पता था कि विदेश में कितना काला धन जमा है. अब पता ही नहीं कितना धन कहां है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जन धन योजना की शुरुआत की. इसके तहत आठ करोड़ बैंक खाते खोले गये. लेकिन हाल के दिनों में पता चला कि पांच करोड़ खाते से कोई ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ है. अब उनलोगों को दुर्घटना बीमा का लाभ भी नहीं मिल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










