ट्रेन में मिली लाश, यात्री में अफरा तफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 11:02 PM
खगडि़या. स्थानीय जंकशन पर शनिवार को जीआरपी पुलिस ने डाउन सीमांचल एक्सप्रेस के शौचालय से एक मृत व्यक्ति के लाश को बरामद किया है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त युवक की हत्या को दूसरा शक्ल देने के लिए ट्रेन का […]
खगडि़या. स्थानीय जंकशन पर शनिवार को जीआरपी पुलिस ने डाउन सीमांचल एक्सप्रेस के शौचालय से एक मृत व्यक्ति के लाश को बरामद किया है. लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त युवक की हत्या को दूसरा शक्ल देने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया गया है. मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. पूरे मामले का खुलासा मृत व्यक्ति के पहचान के बाद हो पायेगा. ट्रेन में लाश होने की खबर मिलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गयी. कुछ यात्री उक्त युवक के ट्रेन में साथ सफर करने की बात कर रहे थे. तो कुछ अंजान होने की बात कर रहे थे. पुलिस को उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है. जिससे कि उसकी पहचान हो सके. जीआरपी थानाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि दिल्ली से जोगबनी जानेवाली ट्रेन नंबर 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस के बोगी नंबर एनआर 14884 के बाथरूम से एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सूचना पर ट्रेन के बोगी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










