को-ऑपरेटिव के बैंक के जल्द खुलेंगे एटीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2014 11:02 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़या को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें राशि निकालने के लिए बैंक में कतार में नहीं लगना पडे़गा और ना ही उन्हें बैंक के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि ग्राहकों को अब जल्द ही एटीएम की सुविधा दी जायेगी. डीसीओ सह जिला को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक निदेशक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगडि़या को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें राशि निकालने के लिए बैंक में कतार में नहीं लगना पडे़गा और ना ही उन्हें बैंक के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि ग्राहकों को अब जल्द ही एटीएम की सुविधा दी जायेगी. डीसीओ सह जिला को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक निदेशक रामाश्रय राम ने बताया कि जनवरी माह तक बैंक परिसर में एटीएम लगाया जायेगा. फिलहाल जिला मुख्यालय में ही एटीएम लगाने की योजना है. उन्होंने बताया कि इच्छुक ग्राहकों को एटीएम कार्ड दिये जायेंगे .आरटीजीएस सुविधा होगी लागूअन्य बैंक की भांति अब को-ऑपरेटिव बैंक से भी ग्राहक देश के किसी भी भाग में पैसे भेज सकें गे. एमडी श्री राम ने बताया कि मुख्यालय बैंक के साथ साथ भी जिले में मौजूद सभी को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाओं में आरटीजीएस सुविधा लागू होगी. 15 दिनों में यह सिस्टम लागू होने की बातें इन्होंने कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन