जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चली कई चक्र गोलिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2014 10:01 PM

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के गोंगी गांव मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कई चक्र गोलियां चली. एक पक्ष के लोगों द्वारा विवादित स्थल पर बने फुस के घर मंे आग लगा देने का मामला प्रकाश मे आया है. घटना शुक्रवार की अहले सुबह घटित हुई. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

बेलदौर : थाना क्षेत्र के महिनाथनगर पंचायत के गोंगी गांव मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कई चक्र गोलियां चली. एक पक्ष के लोगों द्वारा विवादित स्थल पर बने फुस के घर मंे आग लगा देने का मामला प्रकाश मे आया है. घटना शुक्रवार की अहले सुबह घटित हुई.

जानकारी के अनुसार पूर्व से विवादित बासडीह की जमीन पर अपना स्वामित्व कायम करने के लिए एक पक्ष के मख्खन यादव व इनके परिजनों द्वारा दूसरे पक्ष के बेचन यादव के घर पर अंधाधुध फायरिंग करने लगे. इसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी कई चक्र हवाई फायरिंग की. दोनों पक्षों में लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होती रही, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया.

मौका देख एक पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर बने फुस के घर को आग लगा कर जला दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस की भनक पाते ही दोनों पक्ष के लोग फरार हो गये. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों के बीच बीच उक्त बासडीह की जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है.

उक्त जमीन मे तीन भाइयों का हिस्सा है एक भाई की मौत हो चुकी है इन दोनों भाइयों के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है. भूखंड पर 144 की कार्रवाई भी चल रही है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक पक्ष के बेचन यादव के आवेदन पर मामला दर्ज की जाने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन