अलौली के बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2014 10:01 PM
अलौली. प्रखंड क्षेत्र के बीएसएनएल टेलीफोन व मोबाइल उपभोक्ता लगभग दो माह से परेशान हैं. अलौली बखरी पथ पर निर्माण कार्य चलने से जिस दिन केबुल ज्वाइंट होता है उसी दिन फिर दूसरी जगह कट जाता है. उपभोक्ता जाकिर हुसैन ने बताया कि अलौली दूरभाष के केबुल को बेगूसराय जिला के बखरी अनुमंडल होते हुए […]
अलौली. प्रखंड क्षेत्र के बीएसएनएल टेलीफोन व मोबाइल उपभोक्ता लगभग दो माह से परेशान हैं. अलौली बखरी पथ पर निर्माण कार्य चलने से जिस दिन केबुल ज्वाइंट होता है उसी दिन फिर दूसरी जगह कट जाता है. उपभोक्ता जाकिर हुसैन ने बताया कि अलौली दूरभाष के केबुल को बेगूसराय जिला के बखरी अनुमंडल होते हुए खगडि़या से जोड़ा गया है. पिछले दो माह से ऐसी स्थिति बनी हुई है. उपभोक्ता मो इजराइल, शैलेश कुमार, सिंटू कुमार, डब्लू कुमार, ललन कुमार, सुधीर यादव आदि ने बताया कि उक्त अवधि का टेलीफोन बिल माफ किया जाय और सेवा बहाल रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाय. उपभोक्ताओं ने बताया कि अलौली दूरभाष को सीधा खगडि़या से लाइन जोड़ा जाये, ताकि सही सेवा उपलब्ध हो सके. बताया जाता है कि सरकारी पदाधिकारी को प्राप्त मोबाइल सेवा बीएसएनएल की है खराबी रहने के कारण जरूरत के समय बात भी नहीं हो पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










