पंचायतों में रहे पंचायत कर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2014 10:02 PM
डीपीआरओ ने दिया आदेशपरबत्ता. प्रखंड के सभी पंचायत कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस को 10 बजे सुबह से पांच बजे शाम तक खुला रखने का निर्देश जारी किया गया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी के ज्ञापांक 934 दिनांक 22 नवंबर 14 तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता के ज्ञापांक 1677 दिनांक 28 नवंबर 14 के अनुसार […]
डीपीआरओ ने दिया आदेशपरबत्ता. प्रखंड के सभी पंचायत कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस को 10 बजे सुबह से पांच बजे शाम तक खुला रखने का निर्देश जारी किया गया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी के ज्ञापांक 934 दिनांक 22 नवंबर 14 तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता के ज्ञापांक 1677 दिनांक 28 नवंबर 14 के अनुसार सभी पंचायत के पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक, ग्रामीण आवास सहायक, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र परस्पर तालमेल रख कर नियमित रूप से पंचायत कार्यालय खुला रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. हालांकि जानकारों का कहना है कि यह आदेश केवल दिखावा मात्र है तथा कई पंचायतों के कर्मी तो महीनों-वर्षों से अपने कार्य स्थल पर नहीं गये हैं. अधिकतर पंचायत कर्मी केवल साप्ताहिक बैठकों के दिन प्रखंड मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं. कुछ सचिवों को एक से अधिक पंचायतों का प्रभार रहने के कारण बहानेबाजी में सुविधा रहती है. कई जानकारी तो दावा करते हैं कि एक भी पंचायत भवन में पंचायत का अभिलेख नहीं रखा जाता है. पंचायत भवनों की स्थिति को देखने से भी यह स्पष्ट दिख पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










