खगडि़या ने चुकती को हरा कर जमाया कप पर कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2014 10:02 PM
फोटो है 9 में कैप्सन : खिलाडि़यों को संबोधित करते विजय कुमार पांडवप्रतिनिधि, मानसीरेलवे मैदान मंे चल रहे अजुर्न ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एसीसी परमानंदपुर खगडि़या तथा एससीसी चुकती के बीच खेला गया. इसमें परमानंदपुर ने चुकती को 15 रन से हरा कर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया. निर्धारित 20 […]
फोटो है 9 में कैप्सन : खिलाडि़यों को संबोधित करते विजय कुमार पांडवप्रतिनिधि, मानसीरेलवे मैदान मंे चल रहे अजुर्न ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एसीसी परमानंदपुर खगडि़या तथा एससीसी चुकती के बीच खेला गया. इसमें परमानंदपुर ने चुकती को 15 रन से हरा कर शिल्ड पर कब्जा जमा लिया. निर्धारित 20 ओवर मे टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए परमानंदपुर ने नौ विकेट पर 151 रन का लक्ष्य दिया. जबाव में खेलने उतरी चुकती के बल्लेबाज को बाउलरों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर बांधे रखा. चुकती की पूरी टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बना सकी. इस तरह फाइनल मुकाबला में 25 रन से हार गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सासंद रामशरण विचार मंच के अध्यक्ष विजय कुमार पांडव द्वारा खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया गया. इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल में एक की हार और दूसरे की जीत तो होती रहती है, लेकिन इसमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम जो बनता है वह सच्चा प्रेम होता है. खेल में मिली हार से हार नहीं मानना चाहिए, बल्कि दूसरी बार तैयारी के साथ जीत का प्रयत्न भी करना चाहिए. इस उपरांत श्री पांडव द्वारा टूर्नामेंट का मैन आफ द सीरीज मानसी के राहुल को 16 विकेट हासिल करने पर दिया गया. मैन आफ द मैच परमानंदपुर के जितेन्द्र रहे. अंपायर विक्की कुमार व अरविंद डीसिलवा थे. स्कोरर त्रिभुवन कुमार थे. उदघोषक विकास सहनी थे. मौके पर ललन यादव, अशोक पोद्दार, विपीन यादव, महेश्वर चौधरी, अजय गुरू, शिवाजी कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










